ePaper

इलाज के दौरान युवती की मौत

Updated at : 10 May 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज के दौरान युवती की मौत

इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद एक युवती की मौत हो गयी. मामला सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह का है. मोहम्मद सोनू की 25 वर्षीय पुत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर घर वालों ने गुरुवार को स्थानीय कड़ाह बाजार स्थित अप्रशिक्षित कंपाउंडर के निजी क्लिनिक में दिखाने के लिये ले गये जहां पर लड़की का इलाज शुरू किया गया.

विज्ञापन

सिलाव. इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद एक युवती की मौत हो गयी. मामला सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह का है. मोहम्मद सोनू की 25 वर्षीय पुत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर घर वालों ने गुरुवार को स्थानीय कड़ाह बाजार स्थित अप्रशिक्षित कंपाउंडर के निजी क्लिनिक में दिखाने के लिये ले गये जहां पर लड़की का इलाज शुरू किया गया. इलाज के दौरान उसे एक इंजेक्शन लगाया गया. इसके बाद लड़की की तबीयत और ही ज्यादा बिगड़ गयी. इसके बाद उसे इलाज के लिये दूसरे जगह ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मृतक के पिता झारखंड से नहीं पहुंच सके थे .जिसके कारण शव भी करीब 20 घंटों तक घर में ही पड़ा रहा. स्थानीय पुलिस मृतक के घर पर पहुँच कर मामले की जांच की . . थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान ने बताया कि जानकारी मिली थी कि हैदरगंज कड़ाह में एक लड़की की मौत स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान इंजेक्शन देने के क्रम में हो गई है . मृतक के घर वालों ने बताया कि मृतक की सेहत पूर्व से ही काफी खराब चल रही थी. गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिये ले जाने के दौरान इसकी मौत हो गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिवार के द्वारा थाने में लिखित बयान दर्ज कराया गया है. यूडी केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन