नशे में बार बालाओं का डांस और हंगामा करते सात धराये

Updated:
विज्ञापन

बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात सीढ़ी गली मोहल्ला स्थित एक नवनिर्मित मकान में छापेमारी कर बर्थडे पार्टी के नाम पर चल रही शराब और डांस पार्टी का भंडाफोड़ किया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात सीढ़ी गली मोहल्ला स्थित एक नवनिर्मित मकान में छापेमारी कर बर्थडे पार्टी के नाम पर चल रही शराब और डांस पार्टी का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से शराब के नशे में धुत सात युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं, चार टेट्रा पैक शराब बरामद करते हुए डीजे सेट को भी जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बबलू कुमार वर्मा के नवनिर्मित मकान में कुछ युवक तेज डीजे पर अश्लील डांस के साथ शराब पार्टी कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छापेमारी की. मौके से राजवीर कुमार, शिवम कुमार, जॉनसन कुमार, तनवीर मलिक उर्फ तनवीर इकबाल, आशीष कुमार, पीयूष कुमार वर्मा और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया. सभी की शराब सेवन की पुष्टि ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उक्त मकान को सील कर दिया गया है. मकान मालिक के खिलाफ भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर मौजूद डांसर फरार हो गईं. इस छापेमारी अभियान में दारोगा रवि कुमार, दीपक कुमार, रिजवान अहमद, खुर्शीद अंसारी, जमादार राकेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन