बिहारशरीफ : राजद के 30वें स्थापना दिवस पर बोले तेजस्वी यादव, बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार विफल

Updated:
विज्ञापन
बिहारशरीफ : राजद के 30वें स्थापना दिवस पर बोले तेजस्वी यादव, बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार विफल

RJD Foundation Day : बिहारशरीफ में राजद का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर एकजुट रहने की अपील की.

विज्ञापन

RJD Foundation Day : नालंदा जिला मुख्यालय के आईएमए हॉल में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 30वां स्थापना दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया. इस समारोह का आयोजन राजद के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु की अध्यक्षता में किया गया. स्थापना दिवस के इस विशेष मौके पर युवाओं के आइकॉन, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से देश विरोधी ताकतों के खिलाफ हर स्तर पर एकजुट रहने का पुरजोर आह्वान किया. तेजस्वी यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विचारधारा और नीतियों को मजबूती से आगे ले जाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में बेरोजगारी और महंगाई पूरी तरह चरम पर है, लेकिन सरकार के पास इसे दूर करने का कोई स्पष्ट विजन नहीं है. परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लगातार लीक हो रहे हैं, जिससे साफ है कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है.

सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए हुआ था दल का गठन: शक्ति सिंह यादव

स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दल के स्थापना काल से लेकर अब तक जुड़े रहे सभी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना देश में सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द की नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए हुई थी.

Nalanda News : सिद्धांतों से समझौता नहीं: राजद

इस लंबे सफर के दौरान राजद ने बिहार और झारखंड सहित पूरे देश की राजनीति में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है. राष्ट्रीय जनता दल ने सत्ता सुख के लिए कभी भी अपनी मूल नीतियों और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया है और न ही भविष्य में कभी करेगा. आज कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के कुशल नेतृत्व में दल का लगातार विस्तार हो रहा है और वे समाज में आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

बूथ स्तर तक जाएगी नीतियां

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी अरविंद साहनी और खुर्शीद आलम सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों को हर गांव और हर बूथ तक ले जाने की अपील की. दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के बिना देश की व्यवस्था में परिवर्तन पूरी तरह असंभव है.

जिले भर से जुटे वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन युवा राजद के जिला अध्यक्ष मनोज यादव द्वारा किया गया. स्थापना दिवस समारोह के इस विशेष मौके पर पूर्व विधायक राकेश कुमार रोशन, हुमायूं अख्तर तारीक, रवि रंजन छोटू मुखिया, सुनील यादव, दीपक कुमार, खुर्शीद अंसारी, प्रमोद गुप्ता, महफूज आलम, बलराम मिस्त्री, दयानंद सिंह, निधि शर्मा, जीतू यादव, नवल यादव, अनिल कुमार अकेला, नगीना यादव, मंटू यादव, सुरेश मुखिया, नवल यादव, संजीत राय, रामाशीष यादव, फारूक आजम, टनटन खान, पवन यादव, उपेंद्र मुखिया, विनोद यादव, कल्लू मुखिया, बजरंगी कुशवाहा, गुड्डू यादव, शशिकांत कौशल, उपेंद्र यादव, कृष्ण यादव, विजय राम, पारस राजवंशी और राजो पासवान इत्यादि वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Also Read : नालंदा : मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन