नालंदा : हरनौत के स्कूल में छात्राओं ने छात्रों को बांधी राखी, उपहार में चॉकलेट भी दी
कन्या मध्य विद्यालय में राखी बांधती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
हरनौत बाजार के कन्या मध्य विद्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया. छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं. इस पर्व के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम और भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया गया.
हरनौत बाजार में स्थित कन्या मध्य विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया. इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. छात्राओं ने छात्रों को चॉकलेट भी उपहार में दी.
आपके शहर में
विद्यालय की शिक्षिका पम्मी देवी ने बताया कि कक्षा पहली से आठवीं तक की छात्राओं ने स्वयं विद्यालय परिसर में आकर्षक राखियां तैयार कीं. इसके बाद विद्यालय में विधिवत रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की परंपरा, भाई-बहन के प्रेम तथा भारतीय संस्कृति में इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान प्लास्टिक के उपयोग न करने पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत की गई.
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए