नालंदा: रहुई में मानसून की बेरुखी से धान की फसल पर संकट, बारिश नहीं हुई तो उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका

Updated:
विज्ञापन

धान के खेत में पड़ी दरार

रहुई प्रखंड के किसान मानसून की बेरुखी से जूझ रहे हैं. पर्याप्त बारिश न होने से धान की फसल संकट में है और खेतों की मिट्टी सूख रही है. किसानों को उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है.

विज्ञापन

Nalanda Paddy Crop Crisis: रहुई प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. समय पर पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेतों में लगी धान की फसल पर संकट गहराने लगा है. कई इलाकों में खेतों की मिट्टी में नमी तेजी से कम हो रही है और धान के पौधे मुरझाने लगे हैं. किसानों को आशंका है कि जल्द बारिश नहीं हुई तो उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसानों के अनुसार, धान की फसल के विकास के लिए इस समय पर्याप्त पानी बेहद जरूरी है. बारिश नहीं होने से खेतों में पानी टिक नहीं पा रहा है. कुछ दिन पहले तक जिन खेतों में हरियाली दिखाई दे रही थी, वहां अब पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं. इससे किसानों की चिंता और बढ़ गयी है.

निजी साधनों से सिंचाई करने को मजबूर किसान

बारिश की कमी के कारण किसानों को निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है. जिन किसानों के पास समरसेबल पंप या अन्य सिंचाई के साधन हैं, वे किसी तरह फसल बचाने में जुटे हैं. वहीं छोटे और सीमांत किसानों के लिए डीजल, बिजली और पंप से सिंचाई का बढ़ता खर्च बड़ी परेशानी बन गया है.

किसानों का कहना है कि धान की खेती में बीज, खाद, कीटनाशक, मजदूरी और सिंचाई पर पहले ही काफी खर्च हो चुका है. यदि फसल खराब हुई तो इसका सीधा असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा.

वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था की मांग

किसानों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है. किसानों को उम्मीद है कि जल्द मौसम करवट लेगा और अच्छी बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी. किसानों का कहना है कि समय पर बारिश नहीं हुई तो इस बार धान की पैदावार प्रभावित होना तय है.

इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन