रक्षाबंधन पर नालंदा में भाई की कलाई सजेगी खास राखियों से, गणेश-लक्ष्मी से म्यूजिकल लाइट तक नई रेंज

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर राखियों की खरीदारी करती महिलाएं| फोटो- प्रभात खबर

रक्षाबंधन के लिए बिहारशरीफ के बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ गई है. गणेश-लक्ष्मी, रुद्राक्ष, स्टोन, अमेरिकन डायमंड और म्यूजिकल लाइट राखियों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है. जानें बच्चों की विशेष राखियों की कीमत और ऑनलाइन बाजार की तैयारी.

विज्ञापन

Rakhi Market in Nalanda : रक्षाबंधन को लेकर बिहारशरीफ समेत पूरे नालंदा जिले के बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ गई है. जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय और गांव-कस्बों तक सड़क किनारे अस्थायी स्टॉल, गिफ्ट दुकानों और शोरूम में राखियों की नई-नई डिजाइन सज गई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलपर, सोहसराय, रामचंद्रपुर, आशानगर, खंदकपर और एतवारी बाजार समेत प्रमुख बाजारों में बहनों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मोती, रुद्राक्ष, स्टोन, जरकन, मेटल, अमेरिकन डायमंड और ब्रेसलेट राखियों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है. इस बार भगवान गणेश और लक्ष्मी की राखियों के साथ रुद्राक्ष और फैंसी डिजाइन वाली राखियों की मांग भी बढ़ी है.

बच्चों के लिए विशेष राखियां और कीमतें

दिल्ली, कोलकाता समेत दूसरे शहरों से मंगाई गई राखियां बाजार की शोभा बढ़ा रही हैं. दुकानदारों के अनुसार बच्चों में कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों के साथ म्यूजिकल लाइट राखी विशेष आकर्षण बनी हुई है. रंग-बिरंगी रोशनी के साथ रक्षाबंधन की धुन बजाने वाली ये राखियां 50 से 150 रुपये तक में उपलब्ध हैं.

डिजाइनर राखियों से सजी दुकानें | फोटो - प्रभात खबर
डिजाइनर राखियों से सजी दुकानें | फोटो - प्रभात खबर

बाजार में सामान्य डिजाइन की राखियां 50 से 150 रुपये तक मिल रही हैं, जबकि अमेरिकन डायमंड और स्टोन राखियों की कीमत 40 से 400 रुपये तक है. ब्रेसलेट राखियां 150 से 300 रुपये तक में उपलब्ध हैं.

चांदी-सोने की राखियां और महंगाई का असर

पवित्र धागों के साथ बाजार में चांदी और सोने की राखियां भी उपलब्ध हैं. चांदी की राखियां करीब पांच ग्राम से शुरू होकर 350 रुपये से ऊपर की कीमत में मिल रही हैं और सोने की राखियां एक से 10 ग्राम तक के वजन में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत करीब सात हजार से 60 हजार रुपये तक बताई जा रही है.

Also Read : AI से दोस्त की आवाज की हूबहू नकल, फोन कर मांगे 30 हजार ; नालंदा में साइबर ठगी का नया तरीका

कारोबारियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राखियों की कीमत में करीब 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है. भाभी के लिए विशेष राखी और पूजा थाली भी बाजार में उपलब्ध है.

ऑनलाइन बाजार और मिठाई कारोबारियों की तैयारी

राखी का कारोबार अब पारंपरिक दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि मॉल और ऑनलाइन बाजार में भी 50 से 500 रुपये तक की राखियां विभिन्न ऑफरों के साथ उपलब्ध हैं. रक्षाबंधन को लेकर मिठाई कारोबारियों ने भी तैयारी तेज कर दी है.

Also Read : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले महंगाई की मार, बिहारशरीफ में चीनी 76 और प्याज 50 रुपये किलो

लड्डू, पेड़ा, सोनपापड़ी और खोवा से बनी मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है और बाजार में सामान्य मिठाइयों की कीमत करीब 300 से 600 रुपये किलो तक बताई जा रही है.

रक्षाबंधन की तिथि और शुभ मुहूर्त

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. स्थानीय पंचांग के अनुसार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे तक रहेगी.

ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीकांत के अनुसार भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी, इसलिए 28 अगस्त की सुबह तिलक, आरती और पूजन के बाद भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना अनुकूल रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन