नालंदा के बिंद में प्रेमी संग फरार युवती थाने पहुंची, पुलिस की दबिश के बाद दोनों ने किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

प्रेमी युगल को न्यायालय ले जाती पुलिस । फोटो - प्रभात खबर

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र से प्रेम-प्रसंग में फरार हुए प्रेमी युगल ने पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच तेज कर दी थी. युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा.

विज्ञापन

Nalanda Love Affair Case : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम-प्रसंग में फरार हुए प्रेमी युगल ने पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद गुरुवार की शाम को बिंद थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि करीब चार दिन पहले युवती अपने प्रेमी युवक के साथ घर से फरार हो गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों द्वारा थाने में आवेदन और गुहार

इसके बाद युवती के परिजनों ने बगल के गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया था. परिजनों ने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की.

Also Read : AI से दोस्त की आवाज की हूबहू नकल, फोन कर मांगे 30 हजार ; नालंदा में साइबर ठगी का नया तरीका

पुलिस की दबिश और थाने में सरेंडर

आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए युवक की तलाश तेज कर दी. पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबिश से परेशान होकर युवक अपनी प्रेमिका के साथ स्वयं थाना पहुंच गया और दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

प्रेमी युगल को न्यायालय ले जाती पुलिस/ बिंद थाना का फोटो | Prabhat Khabar Network
बिंद थाना । फोटो- प्रभात खबर

न्यायालय में बयान और आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का बयान दर्ज कराने के लिए उसे न्यायालय भेजा गया है. न्यायालय के आदेश के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन