नालंदा में साइबर ठगी के लिए सिम जारी करने वाला POS एजेंट गिरफ्तार, फिंगरप्रिंट मशीन और कई दस्तावेज बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Nalanda Cyber ​​Fraud : नालंदा साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के लिए सिम कार्ड जारी करने वाले एक POS एजेंट गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापेमारी में फिंगरप्रिंट मशीनों सहित ग्राहकों के दस्तावेज जब्त किए हैं. यह कार्रवाई राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर हुई है.

विज्ञापन

Nalanda Cyber ​​Fraud : नालंदा साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए जा रहे सिम कार्ड जारी करने वाले एक पीओएस एजेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिकायतों के तकनीकी विश्लेषण और सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई राज्यों में दर्ज साइबर अपराध से जुड़े मिले नंबर

जांच के दौरान कुछ मोबाइल नंबरों का संबंध अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाओं से पाया गया. इसके बाद पुलिस ने संबंधित सिम कार्ड जारी करने की प्रक्रिया और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटानी शुरू की.

मोबाइल दुकान में पुलिस ने की छापेमारी

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नालंदा साइबर थाना की पुलिस ने सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज स्थित एक मोबाइल दुकान में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान ग्राहकों के आधार विवरण, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान वाले दस्तावेज एवं फॉर्म बरामद किए गए.

45 वर्षीय गुड्डू कुमार गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सिम कार्ड जारी करने वाले सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी कृष्ण प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मामले में नालंदा साइबर थाना में कांड दर्ज किया है.

दो फिंगरप्रिंट मशीन समेत कई सामान जब्त

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान दो पीओएस आईडी संचालित मोबाइल, दो स्क्रीनटच मोबाइल, दो फिंगरप्रिंट मशीन और ग्राहकों से संबंधित दस्तावेज व फॉर्म बरामद किए गए. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है.

न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अब मामले में बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई में नालंदा साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक शैलेश कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की अपील

नालंदा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि फोन कॉल, वाट्सऐप, एसएमएस या विज्ञापन के माध्यम से मिलने वाली किसी भी सूचना पर तुरंत भरोसा नहीं करें. किसी भी संदिग्ध संदेश, लिंक या ऑफर पर कार्रवाई करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें.

Also Read : नालंदा: ड्राइवरों ने हिलसा थानाध्यक्ष को किया सम्मानित, पुलिस से शोषण रोकने और न्याय दिलाने की अपील

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन