पटना-राजगीर MEMU आज रद्द, बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का बदला रूट, यात्रा करने से पहले जान लें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

पटना राजगीर मेमू (सांकेतिक तस्वीर)

7 सितंबर को पटना-राजगीर MEMU ट्रेन रद्द कर दी गई है. पुनपुन पुल पर बढ़ते जलस्तर के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. यात्रियों को यात्रा से पहले स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Patna-Rajgir MEMU : बिहारशरीफ, पावापुरी रोड, नालंदा और राजगीर के रेल यात्रियों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पटना-राजगीर के बीच चलने वाली 63274 पटना-राजगीर मेमू आज रद्द रहेगी. ट्रेन के रद्द रहने से इस रूट के छोटे स्टेशनों से पटना और राजगीर की ओर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहारशरीफ-पावापुरी-नालंदा के यात्री होंगे प्रभावित

63274 पटना-राजगीर मेमू पटना जंक्शन से चलकर बिहारशरीफ, पावापुरी रोड और नालंदा होते हुए राजगीर जाती है. ऐसे में सोमवार को ट्रेन का परिचालन रद्द रहने का सीधा असर इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले वैकल्पिक ट्रेन या सड़क मार्ग की व्यवस्था करनी होगी.

रात 8:55 बजे पटना से चलती है ट्रेन

सामान्य दिनों में 63274 पटना-राजगीर मेमू पटना जंक्शन से रात 8:55 बजे रवाना होती है. यह ट्रेन करीब 10:34 बजे बिहारशरीफ, 10:42 बजे पावापुरी रोड और 10:50 बजे नालंदा पहुंचती है. इसके बाद ट्रेन करीब 11:30 बजे राजगीर पहुंचती है. हालांकि, सोमवार 7 सितंबर को इसका परिचालन रद्द रहेगा.

पुनपुन पुल पर बढ़े जलस्तर से परिचालन प्रभावित

पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन और परसा बाजार के बीच स्थित रेल पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. सुरक्षा को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है.

63248 के रैक से चलेगी 63339 राजगीर MEMU

रेलवे की परिचालन व्यवस्था के तहत 63248 गया-पटना मेमू के रैक का इस्तेमाल मानपुर प्वाइंट पर किया जायेगा. इसी रैक से 63339 राजगीर मेमू का परिचालन किया जायेगा. जलस्तर के कारण प्रभावित रेल परिचालन को इसी तरह व्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है.

बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी

इधर, 15137/15138 राजगीर-बनारस-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन भी सोमवार को परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा. यह ट्रेन आरा, बक्सर और डीडीयू के रास्ते चलेगी. इससे राजगीर और नालंदा क्षेत्र के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने से पहले बदले हुए रूट की जानकारी रखना जरूरी होगा.

यात्रियों को सफर से पहले चेक करना होगा स्टेटस

रेलवे परिचालन में बदलाव के बीच यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी गयी है. खासकर बिहारशरीफ, पावापुरी रोड और नालंदा के यात्रियों को 63274 MEMU के रद्द रहने को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए.

Also Read : बिहारशरीफ : राजगीर-इस्लामपुर होकर चलेंगी हटिया-पूर्णिया और पटना-धनबाद एक्सप्रेस, जानें क्यों बदला रूट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन