ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी
सारे थाना क्षेत्र के चंदा गांव व बुटहा गांव के बीच शनिवार को ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गयी.
अस्थावां. सारे थाना क्षेत्र के चंदा गांव व बुटहा गांव के बीच शनिवार को ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. मृतक अपने फूफेरे भाई के साथ सहबाजपुर गांव जा रहा था. इसी क्रम में घटना हुई. ग्रामीणों ने बताया कि चंदा बुटहा गांव के समीप ट्रेक्टर मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई. मृतक की पहचान बेलछी थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव निवासी सहदेव कुमार के रुप हुई, जबकि जख्मी की पहचान घोसबरी थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव निवासी मौली महतो के लगभग 22 वर्षीय पुत्र गजाधर कुमार के रुप मे हुई. घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों मोटरसाइकिल से एकडंगा गांव से सहबाजपुर जा रहा था. ज्योंहि उक्त स्थान पर पहुंचा की सामने से ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस दौरान ट्रैक्टर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजन से आवेदन नहीं आया है. आवेदन आने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए