ePaper

रंगदारी नहीं देने पर मुंशी को मारपीट कर किया जख्मी

Updated at : 18 May 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर मुंशी को मारपीट कर किया जख्मी

शनिवार को हिलसा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में गली की ढलाई का कार्य करने के दौरान रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मारपीट कर मुंशी को न सिर्फ घायल कर दिया

विज्ञापन

हिलसा. शनिवार को हिलसा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में गली की ढलाई का कार्य करने के दौरान रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मारपीट कर मुंशी को न सिर्फ घायल कर दिया बल्कि मिक्सर मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जाता है कि गांव में शनिवार को गली की ढलाई का कार्य शुरू होना था. इसके पूर्व गांव के दो लोगों के द्वारा ठेकेदार से रंगदारी मांगी जा रही थी. शनिवार को रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने ढलाई कार्य करा रहे मुंशी को मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं ढलाई कार्य में इस्तेमाल होने के लिए लाए गए मिक्सर मशीन को भी गड्ढे में धकेल कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जख्मी मुंशी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया़ जख्मी मुंशी की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के आषाढी गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र सिक्कू कुमार के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना हिलसा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन