मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मी ने किया पुतला दहन
बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की शाखा बिहारशरीफ नगर निगम कामगार यूनियन गुरुवार को स्थानीय मांगों को लेकर कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया
बिहारशरीफ. बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की शाखा बिहारशरीफ नगर निगम कामगार यूनियन गुरुवार को स्थानीय मांगों को लेकर कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया तथा एक्टू के आवाहन पर देशव्यापी अभियान के तहत प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया . इस मौके पर मनोज रविदास एवं विक्की कुमार ने बताया कि एक्टू के आवाहन पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. कर्मियों की मांग है कि कर्मियों को मुफ्त इलाज हो इसके लिए अस्पताल सुनिश्चित की जाए . दैनिक ठेका कर्मियों का 600 पारिश्रमिक दिया जाए ,अनुकंपा बहाली़, प्रोन्नति, आकस्मिक अवकाश दिया जाए तथा पार्षदों की मनमानी पर रोक लगाया जाए. इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ों नगर निगम के कर्मी शामिल हुए. इस मौके पर विक्की कुमार, करण कुमार, मनोज रविदास, महेश दास, उमेश डोम, नौखलाल डोंम, रंजन कुमार, धर्मेंद्र दास, धर्मेंद्र डोंम, रोकसाना खातून एवं राज्य उपाध्यक्ष एक्टू के मकसूदन शर्मा आदि शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए