विधानसभा की तैयारियों को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को आगामी बिहार विधानसभा की तैयारियों एवं निर्वाचक सूची से संबंधित समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में बैठक आहुत की गई.

विज्ञापन

शेखपुरा . जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को आगामी बिहार विधानसभा की तैयारियों एवं निर्वाचक सूची से संबंधित समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में बैठक आहुत की गई. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,गठित कोषांगों के सभी नोडल पदाधिकारी उपस्थित थें. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्वाचक सूची में निर्वाचक जनसंख्या अनुपात एवं लिंगानुपात में अपेक्षित वृद्धि, युवाओं का अधिकाधिक पंजीकरण करने, मृत निर्वाचकों का नियमानुसार विलोपन करने हेतु निदेशित किया गया है.साथ ही उनके द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को विभागीय निदेशानुसार आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के परिप्रेक्ष्य में मतदान केन्द्रों एवं अर्द्धसैनिक बलों के आवासन स्थल का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं की उपलब्धता से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं ससमय उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया.जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा विभागवार मतदान केन्द्र भवनों एवं केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के आवासन स्थल की संख्यात्मक विवरणी की जानकारी देते हुए संबंधित विभागों को निदेश दिया गया कि वैसे भवन जहाँ ।डथ् की सुविधा यथा-रैम्प, पानी, शेड, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर इत्यादि उपलब्ध नहीं हैं वैसे भवनों में संबंधित विभाग द्वारा अविलंब उनकी उपलब्धता प्रतिवेदन के साथ सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन