घर में महिला को बंधक बनाकर लाखों की चोरी
हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत योगीपुर बाजार में शुक्रवार की रात सक्रिय बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर नगद सहित लाखों की जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.
हिलसा (नालंदा). हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत योगीपुर बाजार में शुक्रवार की रात सक्रिय बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर नगद सहित लाखों की जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. बताया जाता है कि योगीपुर निवासी ब्रजेश प्रसाद के घर में उनकी पत्नी रंजुला कुमारी अकेली रहती है. दो वर्ष पूर्व शादी हुआ है. ब्रजेश प्रसाद दिल्ली में रहकर जॉब करते हैं. शुक्रवार की रात करीब 12 बजे 5- 6 की संख्या में सक्रिय बदमाशों ने घर घुसकर महिला को पिस्तौल भिड़ाकर गोदरेज में रखें सोना व चांदी की पायल, बिछिया, वाली सहित लाखों की जेवरात एवं 8000 नगद अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया. लेकिन आसपास के घर वालों की भनक तक नहीं लगा. वही चोर की भाग जाने के बाद महिला के द्वारा शोरगुल करने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए जहां लोगों के द्वारा हिलसा पुलिस के सूचना दिया. सूचना के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं. वही स्थानीय लोगों को कहना है कि हिलसा से योगीपुर की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है जहां पुलिस प्रशासन के द्वारा रात्रि गश्ती योगीपुर बाजार की तरफ पुलिस के द्वारा कभी कभी आती जहां लापरवाही बरतने के कारण इन दिनों चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए