हिलसा उपकारा में सर्प दंश से बिगड़ी कैदी की तबीयत

Updated:
विज्ञापन

हिलसा उपकारा में सर्प दंश से एक कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

हिलसा. हिलसा उपकारा में सर्प दंश से एक कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. कैदी की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के रानीबाग गांव निवासी जैलेंद्र कुमार के रूप में किया गया है. जख्मी कैदी ने बताया की वार्ड से निकलकर बाहर फील्ड में बैठे हुए थे और इसी दौरान सांप ने काट लिया जिससे वह जख्मी हो गए. इसके बाद कैदियों एवं उपकारा में हड़कंप मच गया. उपकारा प्रशासन के द्वारा आनन – फानन में उसे हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक के देख रेख में उसका इलाज चल रहा है. कारा उपाधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बारिश के कारण नाली के सहारे किसी तरह सांप जेल परिसर में घुस गया था, जहा एक कैदी बैठा हुआ था और इसी दौरान वह सर्प दंश शिकार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन