नालंदा : हिलसा के सैकड़ों गांवों के किसानों को सिंचाई का इंतजार, लोकायन नदी से डोंर नदी तक पानी की मांग

विज्ञापन

लोकायन नदी से डोंर नदी में पानी छोड़ने की मांग | Prabhat Khabar Network

पूर्वी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है. अखिल भारतीय किसान महासभा ने लोकायन नदी से डोंर नदी तक पानी पहुंचाने की मांग की है, जिससे जल वितरण में असंतुलन दूर हो सके.

विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने राढ़िल छिलका पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर लोकायन नदी से डोंर नदी के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्वी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलने की उम्मीद

अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मुनीलाल यादव ने बताया कि लोकायन नदी से राढ़िल छिलका होते हुए डोंर नदी में पानी छोड़े जाने से हिलसा के पूर्वी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि पहले इस नहर के माध्यम से किसानों को पानी मिलता था, लेकिन कुबेर स्थान में बांध बनने के बाद हिलसा क्षेत्र में पानी का संतुलित वितरण प्रभावित हुआ है.

जल वितरण में असंतुलन और खेती पर असर

किसान नेताओं ने कहा कि अधिक पानी होने पर हिलसा के पश्चिमी इलाके में बाढ़ की स्थिति बनती है, जबकि पूर्वी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ता है, जिससे किसानों की खेती बुरी तरह प्रभावित होती है.

प्रतिनिधिमंडल द्वारा नहर में पानी छोड़ने का आग्रह

प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से राढ़िल छिलका से पूरब की ओर बहने वाली नहर में पानी खोलने तथा डोंर नदी के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का पुरजोर आग्रह किया है.

Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण

मौजूद प्रमुख नेता और कार्यकर्ता

इस मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मुनीलाल यादव, भाकपा माले नेता रामदास अकेला, सामाजिक कार्यकर्ता सह किसान नेता जैनेन्द्र प्रसाद एवं जदयू नेता अरुण कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन