करेंट से चार लोग झूलसे, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के सान्ध गांव में शनिवार को बिजली के चपेट में आने से चार लोग झुलसे. ग्रामीणों के सहयोग से चारों लोग को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

करायपरसुराय़ प्रखंड क्षेत्र के सान्ध गांव में शनिवार को बिजली के चपेट में आने से चार लोग झुलसे. ग्रामीणों के सहयोग से चारों लोग को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया. जख्मी में सान्ध गांव के संजय यादव के 8 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी ,10 वर्षीय पुत्री अनिशा कुमारी,विरंजन यादव के सात वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, और 35 वर्षीय संजय यादव झुलस गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया. जहां सभी घायल इलाज किया जा रहा है, चिंता जनक स्थिति में प्राथमिक उपचार करने के बाद रिया कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जिसकी स्थिति चिंता जनक बनी हुई है ग्रामीण के अनुसार शनिवार को यह सभी लोग गांव के खलियान से गेहूं भूसा का रखरखाव किया जा रहा था. इस दौरान खलियान में फैली बिजली की तार बिजली के चपेट में आने से सभी झुलस गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन