आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का एक और मामला हथियावां थाना अंतर्गत नेमदारगंज गांव में स्थित निर्माणाधीन मंदिर के गुंबज पर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का एक झंडा लगा पाया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का एक और मामला हथियावां थाना अंतर्गत नेमदारगंज गांव में स्थित निर्माणाधीन मंदिर के गुंबज पर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का एक झंडा लगा पाया गया. जिसको चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई.अंचलाधिकारी शेखपुरा-सह-प्रभारी पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता द्वारा बताया गया कि क्षेत्रभ्रमण के दौरान निर्माणाधीन मंदिर पर राष्ट्रीय जनता दल का झंडा लगा पाया गया. स्थानीय लोगों से पता करने पर यह नहीं पता चल पाया कि वह किसके द्वारा लगाया गया है, तत्पश्चात अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करा दी गई है.ज्ञात हो की विधि व्यवस्था कोषांग द्वारा चुनाव अधिसूचना जारी होने के पश्चात छह अक्टूबर को पत्र जारी कर जिले में विधानसभा निर्वाचन के निमित आदर्श आचार संहिता लागू होने संबंधी आदेश जारी किया गया. अब तक आदर्श आचार संहिता के तीन मामलों में प्राथमिक की दर्ज कराई जा चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन