नालंदा: बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा, फिर भी अवैध रूप से चला रहे थे मिल,अब 3.93 लाख का जुर्माना लगाया

Author Mukul nath|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा जब्त की गई सामान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिंद थाना क्षेत्र के छत्तरबिगहा गांव में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक व्यक्ति को अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर मिल संचालित करते पकड़ा गया है. विभाग ने उस पर 3.93 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है और प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

Bihar shariff News : बिंद थाना क्षेत्र के छत्तरबिगहा गांव में बिजली विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर मिल संचालित करते एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया. विभाग ने आरोपित पर बकाया सहित 3.93 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है और थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

छत्तरबिगहा में बिजली विभाग की कार्रवाई

सहायक अभियंता ज्योति प्रकाश पटेल ने बताया कि छत्तरबिगहा निवासी अनिल कुमार के नाम पर पूर्व से बिजली कनेक्शन था. 5,390 रुपये बिजली बिल बकाया रहने के कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया था. इसके बावजूद वह पोल से आने वाली तीनों फेज की लाइन में कटिंग कर अवैध रूप से बिजली चोरी कर मिल चला रहे थे.

मामले में केस दर्ज, जांच जारी

जांच के दौरान बिजली चोरी की पुष्टि होने पर विभाग ने 3,87,871 रुपये का आकलित जुर्माना लगाया. बकाया राशि जोड़ने के बाद कुल 3,93,261 रुपये की वसूली निर्धारित की गई है. मामले में बिंद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

छापेमारी दल में सहायक अभियंता ज्योति प्रकाश पटेल के साथ कनीय अभियंता मुकेश कुमार अकेला, अरविंद प्रसाद और प्रवीण कुमार शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन