पइन में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 9:40 PM
थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पानी से भरे पइन में डूबने से शुक्रवार की देर शाम एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.
बिंद. थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पानी से भरे पइन में डूबने से शुक्रवार की देर शाम एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान विशुनपुर गांव निवासी स्व गेनधारी केवट की (85) वर्षीया पत्नी प्यारी देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि प्यारी देवी शौच के लिए शुक्रवार की शाम खेत की ओर गई हुई थी. जहां से वह घर नहीं लौटी, इसके बाद खोजबीन की गई. करीब तीन घंटे बाद पइन से खोजबीन के क्रम में शव को बरामद किया गया. परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि शौच के बाद पानी छूने के क्रम में बुजुर्ग महिला का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. जिसके कारण डूब कर उसकी मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ महिला के घर के पास जुट गई. इस संबंध में थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पानी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










