ePaper

आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पांच जख्मी

Updated at : 05 Jan 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पांच जख्मी

थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गाँव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बिंद़ थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गाँव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गया. जख्मी में एक पक्ष से स्व रामजी पासवान के 17 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार व 32 वर्षीय पुत्र राजीव पासवान, दूसरे पक्ष से रामानंदन पासवान के 50 वर्षीय पुत्र अदालत पासवान, बिनोद पासवान के 55 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी व अदालत पासवान के 17 वर्षीय पुत्र बाल्मीकि कुमार के रूप में किया गया है. आनन-फानन में सभी जख्मियों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज किया गया. वहीं दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन दी गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने कारवाई करते हुए एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि राजीव पासवान, गौतम कुमार, श्री पासवान, अदालत पासवान व बाल्मीकि कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन