ePaper

निगम बोर्ड की बैठक में 20 करोड़ रुपये से विकास योजनाओं का चयन

Updated at : 14 Dec 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
निगम बोर्ड की बैठक में 20 करोड़ रुपये से विकास योजनाओं का चयन

बिहारशरीफ नगर निगम बोर्ड की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. इसमें 20 करोड़ रुपये से विकास योजनाओं पर सहमति प्रदान की गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. बिहारशरीफ नगर निगम बोर्ड की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. इसमें 20 करोड़ रुपये से विकास योजनाओं पर सहमति प्रदान की गई. नगर निगम बोर्ड की बैठक मेयर अनीता देवी की अध्यक्षता में उपमेयर आईशा शाहीन और नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा की मौजूदगी में हुई. यह बैठक पिछली बैठक की अनुपूरक थी, जिसका एकमात्र एजेंडा 20 करोड़ रुपये से विकास योजनाओं का चयन करना था. सभी सदस्यों ने इस पर सहमति प्रदान कर दी. इस राशि में से तीन करोड़ से बड़ी योजनाएं ली जाएंगी, जबकि हर वार्ड पार्षद को 33-33 लाख रुपये से नाली-गली का काम करवाने पर सहमति बनी. बड़ी योजनाओं में इमादपुर और महलपर मोहल्लों में बड़े नालों के निर्माण की सहमति प्रदान की गई. मेयर अनीता देवी ने कहा कि शहर में विकास कार्य करवाना ही उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी का साथ जरूरी है. पिछली बैठक में वार्ड पार्षदों ने अपने हिस्से की योजनाएं पारित करा ली थीं, लेकिन मेयर और उपमेयर की योजनाओं पर रोक लगा दी गई थी. इसके कारण मेयर ने प्रोसीडिंग पर हस्ताक्षर से साफ इंकार कर दिया, जिससे मेयर-उपमेयर और सदस्यों के बीच तनातनी के हालात बन गए थे. आखिरकार, ग्यारहवें दिन दोबारा बैठक कर उसी 20 करोड़ से विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्णय लिए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन