हैदराबाद में बिहार का शानदार प्रदर्शन, जूनियर रग्बी में मिला कांस्य पदक, नालंदा की बेटियों का कमाल

कप के साथ खिलाड़ी
Junior National Girls Rugby Championship : हैदराबाद में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय बालिका रग्बी चैंपियनशिप 2026 में बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पश्चिम बंगाल को हराकर टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया, जिसमें नालंदा की कोमल कुमारी और खुशी कुमारी ने अहम भूमिका निभाई.
Junior National Girls Rugby Championship : हैदराबाद में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय बालिका रग्बी चैंपियनशिप 2026 में बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है. तीसरे स्थान के मुकाबले में बिहार ने पश्चिम बंगाल को बड़े अंतर से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया. इस जीत में नालंदा की दो खिलाड़ियों कोमल कुमारी और खुशी कुमारी की अहम भूमिका रही.
जूनियर राष्ट्रीय रग्बी में बिहार ने जीता कांस्य पदक
हैदराबाद के गाचीबोली स्टेडियम में 6 से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय बालिका रग्बी चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. तीसरे स्थान के मुकाबले में बिहार ने पश्चिम बंगाल को 37-5 के बड़े अंतर से हराकर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया.
नालंदा की कोमल और खुशी ने जीत में निभाई अहम भूमिका
रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के महासचिव रेंशी राकेश राज ने बताया कि बिहार टीम में नालंदा जिले की दो खिलाड़ी कोमल कुमारी और खुशी कुमारी शामिल थीं. दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक खेल दिखाया और निर्णायक मुकाबलों में महत्वपूर्ण ट्राई कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया.
Junior National Girls Rugby Championship : बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन
कोमल कुमारी और खुशी कुमारी के शानदार प्रदर्शन से नालंदा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ. टीम के सामूहिक प्रदर्शन की खेल जगत में सराहना की जा रही है.
खिलाड़ियों को मिली बधाइयों की झड़ी
इस उपलब्धि पर ग्रामीण विकास मंत्री सह संरक्षक रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार श्रवण कुमार, एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय प्रकाश मयूख, सचिव पंकज ज्योति, जिला खेल पदाधिकारी आलोक चंद चौधरी, नालंदा रग्बी संघ के अध्यक्ष मुन्नालाल समेत कई खेल पदाधिकारियों, चिकित्सकों और खिलाड़ियों ने बिहार टीम तथा दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
Also Read : पटना हाईकोर्ट ने लागू की नई SOP, अब जिला न्यायालयों में घूसखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई, ऐसे करना होगा शिकायत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










