नालंदा के बिंद थाना से एसएसजी पहुंचे सरोज कुमार, पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

एएसआई सरोज कुमार को सम्मानित करते अधिकारी

Bihar Sharif News : नालंदा जिले के बिंद थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी सरोज कुमार के एसएसजी में तबादले पर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया. पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकाल की सराहना की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से मुकुल नाथ सिन्हा की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के बिंद थाना में पदस्थापित सरोज कुमार के एसएसजी में तबादले के अवसर पर शुक्रवार को थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर थाना परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी. समारोह के दौरान सरोज कुमार को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिंद थाना में अपनी सेवा के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिंद थाना में बिताया समय हमेशा रहेगा यादगार : सरोज कुमार

उनके व्यवहार और कार्यशैली ने आम लोगों के बीच एक सकारात्मक छवि बनाई. इस अवसर पर इंस्पेक्टर प्रदीप किशोर सिन्हा, थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद समेत थाना के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी समारोह में शामिल हुए. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. विदाई समारोह के अंत में सरोज कुमार ने सभी सहयोगियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि बिंद थाना में बिताया गया समय उनके जीवन का यादगार हिस्सा रहेगा.

Also Read : न्यू क्रिमिनल लॉ पर बोधगया में 4-5 जुलाई को अहम बैठक, बिहार ज्यूडिशियल एकेडमी और बिपार्ड की देखरेख में बड़ा आयोजन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन