स्कूली बच्चों के बीच मादक पदार्थों के सेवन और उससे बचाव को लेकर अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा स्कूली बच्चों के बीच मादक पदार्थों के सेवन और उससे बचाव को लेकर अभियान चलाया गया.
शेखपुरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा स्कूली बच्चों के बीच मादक पदार्थों के सेवन और उससे बचाव को लेकर अभियान चलाया गया. प्राधिकार के नामित अधिवक्ता और विधिक स्वयंसेवक द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में इसे लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जहां स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उसके कुप्रभाव से बचने के बारे में कानूनी जानकारी दी गई. इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शेखोपुरसराय प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मोहब्बतपुर में शिविर लगाया गया. जहां विधिक स्वयंसेवक धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमाकांत कुमार, शिक्षक दीपक कुमार, मीता कुमारी, रवि रंजन कुमार, शशि कला, चंदन कुमार आदि शामिल हुए. इसी प्रकार घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र के माफो को उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्राधिकार के अधिवक्ता पंकज कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के बीच मादक पदार्थों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर में विधिक सेवक स्वयंसेवक के रूप में संदीप कुमार, प्रधानाध्यापक भागीरथ प्रसाद आदि शामिल हुए. जबकि नगर क्षेत्र के गिरिहिंडा़ में संचालित निजी पब्लिक स्कूल एकलव्य में प्राधिकार के अधिवक्ता आतोश कुमार के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विधिक स्वयंसेवक श्याम सुंदर प्रसाद के नेतृत्व में लगाया गया. इन शिविरों में मादक पदार्थों के प्रयोग और उसे मानव शरीर पर होने वाले कुप्रभाव के बारे में नाटकीय अंदाज में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई. मादक पदार्थों के नित्य और अवैध व्यापार के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी दी गयी. इस संबंध में सभी को इससे दूर रहते हुए इस अवैध कारोबार में लगे लोगों को पुलिस के और कानून के हवाले करने की अपील की गयी. शिविर में बाल विवाह, किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने सहित अन्य उपयोगी बातों की जानकारी बच्चों को देने का प्रयास किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




