ePaper

हिलसा में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन

Updated at : 13 Jun 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
हिलसा में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन

हिलसा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मोमिंदपुर गांव नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा अमृत रस धारा एवं श्री राम चरित्र मानस पारायण पाठ का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

हिलसा. हिलसा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मोमिंदपुर गांव नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा अमृत रस धारा एवं श्री राम चरित्र मानस पारायण पाठ का आयोजन किया गया है. अयोध्य से आए हुए राम चरित्र मानस मंडली कौशल जी महाराज एवं कथा वाचक सत्य सनातन धर्म प्रचारक संत पंडित विश्वनाथ दास जी महाराज के द्वारा 12 जुन गुरुवार से 20 जुन शुक्रवार तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से 10 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक विश्वनाथ दास जी महाराज ने सती प्रसंग एवं शिव विवाह पर संवाद किए जिसमें श्रद्धालुओं को शिव विवाह का आनंद उठाया. महाराज ने कहा कि सती प्रसंग जिसमें माता सती ने भोलेनाथ के साथ अगस्त ऋषि से श्री राम कथा श्रवण किये. मगर माता सती ने अपने पति भोले बाबा के बाद पर विश्वास नहीं किया और उन्हें श्री राम पर अविश्वास किये और यह फल मिला शरीर को त्यागना पड़ा. वही माता सती फिर हिमाचल की पुत्री के रूप में जन्म पार्वती के रूप में ली. जिसके बाद शिव को पति के रूप में पाने के लिए तपस्या किये, और शिव जी को पति के रूप में तपस्या के उपरांत प्राप्ति हुई. श्री राम कथा श्रवण भोले बाबा ने किया. वही श्री राम कथा उमा शंभू संवाद सभी संत जन श्रवण करते हैं. अयोध्या घाम से आए कथा व्यास संत श्री 108 विश्वनाथ जी महाराज है. ग्रामीणों ने बताया कि समस्त ग्रामीणों की सहयोग से नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया है. कथा समाप्त होने के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर आशुतोष कुमार गौरी, शैलेन्द्र कुमार, विष्णु कुमार, रजनीश कुमार, धीरज कुमार, मनोज शर्मा, शंभू शर्मा, रामकांत शर्मा, जनार्दन शर्मा सहित आस पास के ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन