Bihar Weather: बिहार में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? मौसम विभाग ने दी जानकारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Nov 2024 7:42 AM

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में इस बार ठंड का असर थोड़ा कम देखने को मिल रहा है. जबकि दिसंबर महीना शुरू होने में सिर्फ 7 दिन बचे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में इस बार ठंड का असर थोड़ा कम देखने को मिल रहा है. जबकि दिसंबर महीना शुरू होने में सिर्फ 7 दिन बचे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है. अगले 3 दिनों तक प्रदेश का तापमान सामान्य रहेगा. उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में थोड़ा कोहरे का प्रभाव रहेगा. इसके अलावा राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में मधुबनी रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं भागलपुर की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, बक्सर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: तीन सीटों पर परिवारवाद से राजनीति में आने वाले जीते, दो दिग्गज नेताओं के बेटों को मिली हार

10 जिलों में दिखेगा कोहरे का असर

कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पछुआ हवाएं चल रही हैं. जिससे बिहार में सुबह-शाम सर्दी बढ़ गई है. हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बिहार के 10 से अधिक जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है.

बता दें कि बिहार में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ते जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार पटना का AQI 236 दर्ज किया गया है. इस सप्ताह तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन उसके बाद गिरावट दर्ज की जाएगी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन