मौसम : झमाझम बारिश से गिरा तापमान, ऊमस से मिली राहत, अगले दो दिनों तक मिलेगी राहत

19 June Beli road barish
बिहार के विशेषकर पटना जिले के आसमान में आठ किमी की ऊंचाई तक 90 से 100% आर्दता है, जिससे सामान्य से अधिक ताप मिलते ही मंगलवार को पूरे दिन लगातार थंडर स्टोर्म की स्थिति के साथ बारिश दर्ज की गयी.
पटना. बिहार के विशेषकर पटना जिले के आसमान में आठ किमी की ऊंचाई तक 90 से 100% आर्दता है, जिससे सामान्य से अधिक ताप मिलते ही मंगलवार को पूरे दिन लगातार थंडर स्टोर्म की स्थिति के साथ बारिश दर्ज की गयी.
इसके कारण पटना सहित पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. इससे लोगों को ऊमस भरी गर्मी से राहत मिली. आइएमडी, पटना के मुताबिक इस तरह के हालात अगले 72 घंटे तक बने रहेंगे.
इस दौरान साधारण बारिश होती रहेगी. हालांकि, भारी बारिश की संभावना नहीं है. दरअसल, दक्षिणी-पूर्वी हवा के प्रवाह से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से अच्छी खासी नमी व्याप्त हो गयी है. मंगलवार को पटना में 17 मिलीमीटर और प्रदेश में दो से तीन मिलीमीटर बारिश हुई.
जहां तक मॉनसून का सवाल है, प्रदेश में वह सक्रिय नहीं है. वह केवल सामान्य दशा में है. हालांकि, कम दबाव का केंद्र अगर पूर्व-उत्तर की ओर खिसका तो दो दिन बाद से खासतौर पर मध्य और उत्तर बिहार में बारिश की संभावना बन सकती है.
आइएमडी के मुताबिक तेज पुरवैया की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अगर हवा की रफ्तार घटती है, तो एक बार फिर ऊमस भरी गर्मी बढ़ सकती है. फिलहाल पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है. कल इसमें और गिरावट आ सकती है.
आइएमडी, पटना के क्षेत्रीय निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि बिहार में अभी मॉनसून सक्रिय नहीं है. नमी की अधिकता से मंगलवार को बारिश हुई. अगले कुछ दिन इसी तरह सामान्य बारिश होती रहेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




