बिहार में 16 से 21 सितंबर तक के मौसम को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी, इन 25 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा

Updated:
विज्ञापन

बिहार में 16 से 21 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में कई जिलों में बारिश और वज्रपात का असर दिख सकता है. 16 सितंबर को 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले पांच दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून की गतिविधि फिलहाल कमजोर बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. राज्य के बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 15 से 21 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है.

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को राज्य के 25 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है.

16 सितंबर को 25 जिलों में येलो अलर्ट

16 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास औरंगाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर समेत 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार में तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. इन इलाकों में वज्रपात का भी खतरा है.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी
IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

17 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश

17 सितंबर को मौसम का असर कई जिलों में देखने को मिल सकता है. औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया और रोहतास में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार में बिजली चमकने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

18 सितंबर को भी तेज हवा और वज्रपात

18 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में मौसम बदल सकता है. इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, 19 से 21 सितंबर तक राज्य के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भभुआ में सबसे अधिक तापमान

पिछले 24 घंटों में भभुआ (कैमूर) राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान 32.9 से 37.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे कम तापमान वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रहने की संभावना है.

वज्रपात और बारिश को लेकर रहें सावधान

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. वज्रपात के समय खुले में रहने से बचें. बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ों से दूरी बनाए रखें. लोगों को पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी गई है. अचानक बाढ़ की आशंका वाले निचले इलाकों में जाने से भी बचने को कहा गया है.

Also Read: मखाना, मेडिकल कॉलेज और विष्णुपद कॉरिडोर पर फैसला, 366 पदों पर होगी नियुक्ति, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन