Bihar Weather: पटना में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से चलेगी पछुआ, दक्षिण बिहार में गिरेगा तापमान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2024 6:46 AM

विज्ञापन

राज्य में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं. इसलिए दिन और रात में ठंड तुलनात्मक रूप में कुछ अधिक महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में अगले 48 घंटे 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चलने की संभावना है. इस दौरान झोंके के साथ हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में राज्य में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं. इसलिए दिन और रात में ठंड तुलनात्मक रूप में कुछ अधिक महसूस हो सकती है. बिहार के मौसम में आने वाला यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और जम्मू व पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया है. आइएमडी का पूर्वानुमान है कि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में 11 और 12 फरवरी को हल्की बारिश की आशंका है.

उच्चतम तापमान सामान्य से कम

आइएमडी के मुताबिक मंगलवार को राज्य में उच्चतम तापमान सामान्य से कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. पटना और गया में उच्चतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा. पूर्णिया और भागलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा. हालांकि पूर्णिया में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इस तरह दक्षिण और उत्तर बिहार में दिन का तापमान सामान्य से कुछ कम रहा.

तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज

पिछले दिन सोमवार की तुलना में मंगलवार को भी उच्चतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है. आइएमडी के मुताबिक मंगलवार को राज्य में अधिकतम तापमान मधुबनी में 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान किशनगंज में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Also Read: Weather Forecast: दिल्ली में यलो अलर्ट, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

अगले पांच दिनों तक सूखा रहेगा मौसम

इधर, उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल के साथ अगले पांच दिनों तक मौसम सूखा रहने वाला है. मौसम विभाग की ओर से 11 फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत मौसम सामान्य रहने के आसार है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है. साथ ही तीन से पांच किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन