Bihar Weather Forecast : बादल छाये रहने पर 
भी नहीं बरसे बदरा, ऊमस से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजधानी पटना में बुधवार को सुबह से ही बादल छाये रहे, लेकिन दिन में बदरा नहीं बरसे. बारिश नहीं होने से लोग ऊमस वाली गरमी से परेशान रहे. अहले सुबह में बारिश होने से तापमान में कमी आयी.

विज्ञापन

पटना. राजधानी पटना में बुधवार को सुबह से ही बादल छाये रहे, लेकिन दिन में बदरा नहीं बरसे. बारिश नहीं होने से लोग ऊमस वाली गरमी से परेशान रहे. अहले सुबह में बारिश होने से तापमान में कमी आयी.

विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 33़ 8 डिग्री सेल्सियस रहा. मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आयी. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36़ 8 डिग्री सेल्सियस था.

दिन में बादल के छाये रहने से तापमान में कमी आयी, लेकिन ऊमस बरकरार रहा. इससे लोगों का हाल बेहाल रहा. सुबह में मौसम ठीक रहा. इसके बाद दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगी. हवा के नहीं चलने से लोग परेशान रहे.

अहले सुबह बारिश हुई. पटना में सुबह साढ़े आठ बजे तक मात्र आठ मिलीमीटर बारिश हुई. दिन में बादल छाये रहने से बारिश होने का अनुमान लगाया गया, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई.

Posted by Ashish Jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन