Live Updates

Bihar Weather News Live: पटना में बदला मौसम का मिजाज, उमस ने लोगों को किया परेशान

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather Today Live: बिहार में मानसून सक्रिय है. पहले लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई. जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून की विदाई का समय अब आ चुका है. कई जगहों पर तापमान गिरा है. इसके बाद विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अभी तक कुल बारिश सामान्य से कम है.

विज्ञापन

पटना में बदला मौसम का मिजाज, उमस ने लोगों को किया परेशान

पटना में मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश के बाद अब उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है. लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है.

बिहार के कई हिस्सों से मॉनसून की विदाई, जानें कब उमस से मिलेगी राहत

बिहार के कई हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके बाद फिलहाल लोग उमस से परेशान है. यहां के लोगों को 15 अक्टूबर के बाद उमस से राहत मिल सकती है.

अररिया व किशनगंज में हल्की बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जताई संभावना

अररिया व किशनगंज में हल्की बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है. बता दें कि कई जिलों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है. वहीं, अररिया व किशनगंज में हल्की बारिश की आशंका है.

पटना का अगले चार दिन का तापमान

12 अक्टूबर पटना का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान – 25 डिग्री सेल्सियस

13 अक्टूबर पटना का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान – 25 डिग्री सेल्सियस

14 अक्टूबर को पटना का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान – 24 डिग्री सेल्सियस

15 अक्टूबर को पटना का न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान – 24 डिग्री सेल्सियस

बिहार में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जानिए कब मिलेगी राहत

बिहार में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पंद्रह अक्तूबर के बाद उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, सूखा मौसम को देखते हुए किसानों को भी फसलों को लेकर सुझाव दिया गया है. शरद कालीन गन्ना, मसूर, मटर, राजमा, मेथी, लहसून, धनियां, राइ, सूर्यमुखी फसलों की समय से बुआई के लिए खेतों की तैयारी करने का सुझाव दिया गया है.

बिहार में उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानें अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मॉनसून के वापस होने के साथ उमस भरी गर्मी का सितम शुरू हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके तहत 15 अक्तूबर तक उत्तर बिहार में मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में वृद्धि होगी. पूर्वानुमान के अनुसार मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने का अनुमान है. औसतन पांच से 10 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. इधर, मॉनसून की समय सीमा खत्म होते ही सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola