Bihar Weather Forecast : बिहार में अगले दो दिन तक छाया रहेगा कोहरा, ठिठुरन से अभी नहीं मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अभी भी अगले दो दिनों तक मध्यम से घने कोहरे की संभावना है. सुबह में घना कोहरा छाये रहने से दृश्यता कम हो रही है.

विज्ञापन

पटना. रविवार को दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कनकनी से थोड़ी राहत मिली. लेकिन शाम में ठिठुरन की स्थिति रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह में घना कोहरा से छाया रहने से लगभग 11 बजे तक धुंध की स्थिति रही. ठंड से लोग परेशान रहे. बाद में मौसम के साफ होने से धूप निकला. राजधानी में धूप निकलने पर लोग घर से बाहर छत, बालकनी में निकले.

पिछले कुछ दिनों से धूप नहीं निकलने से लोग परेशान थे. इससे ठंड का अधिक एहसास हो रहा था. मौसम विभाग के अनुसार एक टर्फ पूर्वी बिहार से झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ से होकर मराठबाड़ा तक समुद्र तल से ऊपर स्थित है. इससे रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस में बदलाव होगा.

मौसम विभाग के अनुसार अभी भी अगले दो दिनों तक मध्यम से घने कोहरे की संभावना है. सुबह में घना कोहरा छाये रहने से दृश्यता कम हो रही है.

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है.

आइजीआइएमएस में ब्रेन हेमरेज के चार मरीज भर्ती

ठंडा में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है. ठंड बढ़ने के साथ ही राजधानी के अस्पतालों में ब्रेन हेमरेज, कोल्ड अटैक, हर्ट अटैक आदि के मामले बढ़ने लगे हैं. इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में रविवार को चार नये ब्रेन हेमरेज के मरीज इलाज कराने पहुंचे.

मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इमरजेंसी आइसीयू में भर्ती किया गया है. आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि 24 बेड के आइसीयू में 14 की जगह अब 18 ब्रेन हेमरेज के मरीज भर्ती हो गये हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन