Bihar Weather: बिहार के 11 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, जानिए 26 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather
Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग ने शनिवार को 11 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है. जबकि 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग ने शनिवार को 11 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है. जबकि 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय तेज पछुआ हवा चलने की भी संभावना है. जिससे राज्य में और कनकनी बढ़ सकती है.
आपके शहर में
अगले दो दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिलेगी. यहां का न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है. पटना में सुबह 6 से 10 बजे तक हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
Also Read: डेढ़ किलो सोना 27 किलो चांदी, शिक्षा पदाधिकारी के घर मिला बेतिया महाराज जैसा जेवरातों का खजाना
छपरा रहा सबसे ठंडा जिला
पिछले 24 घंटे की बात करें तो छपरा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा. जहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है. बांका, नालंदा, जमुई और गया का तापमान 10 डिग्री के करीब रहा. वहीं गोपालगंज सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, 27 जनवरी को पटना में बूंदाबांदी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए