जनसेवा एक्सप्रेस में अब मिलेगी LHB कोच की सुविधा, 16 मई से होगा ये बदलाव

Updated:
विज्ञापन

जनसेवा एक्सप्रेस

Bihar Train News: मुजफ्फरपुर और भागलपुर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. यात्रियों को अब ट्रेन में एलएचबी कोच की सुविधा मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, यह बदलाव 16 मई से लागू होगा.

विज्ञापन

Bihar Train News: मुजफ्फरपुर और भागलपुर के बीच (गाड़ी नंबर- 13419/13420) जनसेवा इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई जा रही है. इस ट्रेन में अब यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलने वाली है. इस ट्रेन में एलएचबी कोच की सुविधा मिलेगी. समस्तीपुर जिले में इस ट्रेन का स्टॉपेज है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी. यह बदलाव 16 मई से लागू हो जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

नहीं बढ़ाई जाएगी कोचों की संख्या

जानकारी के मुताबिक, जनसेवा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच की सुविधा तो मिलेगी लेकिन कोचों की संख्या बढ़ाई नहीं जाएगी. लेकिन इसके स्ट्रक्चर में बदलाव हो सकते हैं. ट्रेन में दो गार्ड सह एसएलआर बोगी की संख्या दो से घटाकर एक कर दी जाएगी. इसकी जगह पर पावर कार जोड़ी जाएगी. इससे ट्रेन की बिजली आपूर्ति प्रणाली और अच्छी बन सकेगी.

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

ट्रेन में नई व्यवस्था की माने तो, बिजली के लिए डायनेमो की जगह जेनरेटर होगा. इससे यह फायदा हो सकेगा कि ट्रेन की स्पीड बढ़ने या रुकने पर गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इस ट्रेन में 11 जनरल कोच के साथ दो स्लीपर और दो थर्ड एसी कोच होंगे. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में पूरी व्यवस्था होगी. इसकी स्पीड 120 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है.

एलएचबी कोच से क्या हो सकेगा फायदा?

एलएचबी कोच से होने वाले फायदे की बात करें तो, यह जर्मन तकनीक पर आधारित होते हैं. पारंपरिक आईसीएफ कोच की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होते हैं. एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन होने की वजह से अगर कोई दुर्घटना भी होती है तो कोच एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते. इसके अलावा बेहतर सस्पेंशन सिस्टम मौजूद होता है, जिसके कारण झटके कम लगते हैं और यात्रियों को अनुभव भी बेहतर मिल सकेगा.

Also Read: पटना की सड़क पर उतरे BPSC TRE-4 कैंडिडेट, नए शिक्षा मंत्री से बोले- जल्द एक्शन लें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन