Bihar Sarkari Job: 10वीं पास अभ्यर्थियों को ये विभाग दे रहा है सरकारी नौकरी, मेरिट लिस्ट से होगा चयन

Bihar Sarkari Job:- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के ऑफिस अटेंडेंट पदों (Bihar Department Of Science & Technology Office Attendant Recruitment 2022) पर वैकेंसी निकली है. कुल 309 पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी.
पटना. बिहार सरकार नौकरी को लेकर सक्रिय दिख रही. इसको लेकर महागठबंधन सरकार एक्टिव है. अभी कई विभागों में सरकार वैकेंसी निकली है और कई विभाग वैंकेसी को लेकर तैयारी भी कर रहे हैं. वहीं, 10 वीं पास बिहार के युवाओं के लिए एक सुनहारा मौका है. बिहार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के ऑफिस अटेंडेंट पदों (Bihar Department Of Science & Technology Office Attendant Recruitment 2022) पर वैकेंसी निकली है.
Bihar Sarkari Job- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Bihar Department Of Science & Technology) में कार्यालय परिचर के पदों पर बंपर नौकरियां निकली हैं. कुल 309 पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी. आवेदन 23 सितंबर 2022 से शुरू हो गया है. अभ्यर्थी अंतिम समय से पहले आवेदन कर लें. अंतिम समय में सर्वर डावन होने की संभावना होती है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट [email protected] देख सकते हैं.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Bihar Department Of Science & Technology) में कार्यालय परिचर पद पर आवेदन 23 सितंबर 2022 से शुरू हो रहे हैं और इन पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2022 है. इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. सेलेक्शन के लिए हाईस्कूल के नंबरों से मेरिट लिस्ट तैयार कर किया जाएगा.
अटेंडेंट के कुल 309 पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी. इस वेबसाइट के अलावा कैंडिडेट्स इस विभाग की वेबसाइट state.bihar.gov.in/dst से भी अप्लाई कर सकते हैं. वहीं, बता दें कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी का वादा किया था. जो अब नीतीश कुमार ने 20 लाख नौकरी देने की बात कही है. इससे युवाओं को एक उम्मीद जगी है. इसको लेकर कई विभाग तैयारी भी कर रहे हैं. कई विभाग ने वैकेंसी निकाल भी दी है. बीपीएससी भी अब नौकरी को लेकर एक्टिव दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










