Bihar News: खान सर समेत छह कोचिंग संचालक और 20 नामजद अभ्यर्थियों पर केस, आठ को भेजा गया जेल

Updated at : 28 Jan 2022 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: खान सर समेत छह कोचिंग संचालक और 20 नामजद अभ्यर्थियों पर केस, आठ को भेजा गया जेल

पटना के पत्रकारनगर में चार सौ व कदमकुआं में 250 अज्ञात अभ्यर्थियों पर भी केस दर्ज किया गया है. बतादें कि आरआरबी-एनटीपीसी के हुए एग्जाम के रिजल्ट पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने 24 जनवरी को पटना में राजेंद्र टर्मिनल पर सबसे पहले हंगामा शुरू किया था. उस दिन ट्रेनें रोकी थी. पुलिस पर पथराव किया था.

विज्ञापन

पटना. रेलवे अभ्यर्थियों द्वारा राजेंद्रनगर टर्मिनल व भिखना पहाड़ी पर उग्र प्रदर्शन, रोड़ेबाजी व आगजनी करने के मामले में पत्रकार नगर थाना और कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने खान सर समेत छह कोचिंग संचालक और 20 नामजद अभ्यर्थियों पर एफआइआर दर्ज किया है, जिसमें पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने चार व कदमकुआं से चार नामजद अभ्यर्थियों को जेल भेज दिया है. वहीं पत्रकारनगर में चार सौ व कदमकुआं में 250 अज्ञात अभ्यर्थियों पर भी केस दर्ज किया गया है. मालूम हो कि आरआरबी-एनटीपीसी के हुए एग्जाम के रिजल्ट पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने 24 जनवरी को पटना में राजेंद्र टर्मिनल पर सबसे पहले हंगामा शुरू किया था. उस दिन ट्रेनें रोकी थी. पुलिस पर पथराव किया था. इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की थी.

भिखना पहाड़ी पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा था

बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए रेल पुलिस के साथ ही पटना पुलिस और जिला प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. जब पुलिस ने कार्रवाई की थी, तब कुछ छात्रों को भागते हुए पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने देखा था. उसी में इन चारों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद 25 जनवरी को भिखना पहाड़ी पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा था और पुलिस पथराव भी किया था. वहीं गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न कोचिंग संचालकों के साथ बैठक की. प्रशासन की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया और हिंसा करने वालों कड़ी कार्रवाई की बात कही गयी है.

जेल भेजे गये छात्रों ने लिया कोचिंग संचालकों का नाम

पत्रकार नगर थाना की पुलिस द्वारा जेल भेजे गये चारों अभ्यर्थियों से पूछताछ में छह कोचिंग संचालक खान सर, एसके झा सर, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप सर, गोपाल वर्मा सर का नाम बताया था. साथ ही यह कहा था कि इन सभी के द्वारा मार्गदर्शन करने पर ही हमलोग प्रदर्शन करने पटना पहुंचे थे. जेल गये चारों अभ्यर्थियों में लखीसराय के हलसी के रोहित कुमार, कबइया के राजन कुमार, बढ़इया के बिक्रम कुमार व झारखंड के गिरिडिह निवासी किशन कुमार शामिल है. पत्रकार नगर थानेदार मनोरंजन भारती के बयान पर आइपीसी की धारा 147/148/149/151/152/186/187/188/32 3/332/353/504/506 और 120बी के तहत एफआइआर नंबर 42/2022 दर्ज किया गया है.

Also Read: रेलवे ग्रुप डी भर्ती में होगी एक ही परीक्षा, NTPC के साढ़े तीन लाख और रिजल्ट, सुशील मोदी ने दी जानकारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन