Bihar: सिंचाई विभाग के अभियंता के घर निगरानी का छापा, पांच लाख के पुराने नोट समेत मिली इतनी अवैध संपत्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2022 7:14 PM
श्री प्रसाद के द्वारा समर्पित वार्षिक संपत्ति विवरणी में कई निवेशों का उल्लेख नहीं है. अनुसंधान में निवेश संबंधी अभिलेखों के आकलन से और अधिक संपत्ति अर्जित किये जाने की सूचना संभावित है.
पटना. सिंचाइ विभाग के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद के सीवान और पटना आवास पर बुधवार को निगरानी ब्यूरो की छापेमारी हुई. छापेमारी के दोरान श्री प्रसाद के पटना आवास पर 58 लाख 84 हजार रुपये नकद बरामद किये गये. बरामद रुपयों में पांच लाख 24 हजार के पुराने नोट भी शामिल हैं.
श्री प्रसाद सीवान में सिंचाई विभाग में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. उनके सीवान के सरकारी आवास और पटना स्थित रंजन पथ के अभियंतानगर स्थित अावास पर निगरानी ब्यूरो के अधिकारियों की आंखें फटी रह गयी, जब उनके आवास पर रुपयों का बंडल मिला. श्री प्रसाद के आवास से मिली संपत्ति उनके वैध आय के स्रोत से 69,58,550रुपये अधिक है. इस आराेप में उनके खिलाफ निगरानी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है.
श्री प्रसाद के आवास से सोने का जेवरात जिसकी कीमत करीब दो लाख उनतीस हजार रुपये हैं, जब्त की गयी. विभिन्न बैंकों के आठ पासबुक मिले, जिसमें करीब 31 लाख रुपये जमा हैं. जमीन के चार दस्तावेज मिले, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये के करीब है. अब तक तलाशी के क्रम में 105 प्रतिशत आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का पता चला है. तलाशी का कार्य अभी जारी है.
निगरानी ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि श्री प्रसाद के द्वारा समर्पित वार्षिक संपत्ति विवरणी में कई निवेशों का उल्लेख नहीं है. अनुसंधान में निवेश संबंधी अभिलेखों के आकलन से और अधिक संपत्ति अर्जित किये जाने की सूचना संभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










