Bihar Political: नीतीश कुमार व तेजस्वी में बातचीत हो गई फाइनल, बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

Bihar Political: नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई. इससे पहले आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार से विधानसभाध्यक्ष और गृहमंत्रालय की मांग की है.

विज्ञापन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. जदयू नेता नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा है. नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई. इससे पहले आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार से विधानसभाध्यक्ष और गृहमंत्रालय की मांग की है. पार्टी सूत्रों का कहना है नीतीश से इसपर राजद को सकरात्मक जवाब मिले हैं. वही, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा है कि राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं, लालटेन धारी. रोहिणी आचार्य के ट्वीट के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन