Bihar Panchayat Election: बिहार पंचायत चुनाव एक महीने हुआ लेट, आखिर क्यों नहीं हो रहा तारीखों का ऐलान, किस बात का इंतजार? जानिए

Bihar Panchayat Election: बिहार में अप्रैल-मई में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav 2021) होने वाला है. इसे लेकर कई दिनों पहले ही दिशा-निर्देश (Panchayat Chunav Guidelines) भी जारी हो चुका है. लोगों को इंतजार इस बात का है कब पंचायत चुनाव की तारीखों ( Panchayat Election Date) का ऐलान होगा. इसे लेकर हर रोज कयास लग रहे हैं लेकिन तारीखों का ऐलान नहीं हो रहा. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर तारीखों का ऐलान क्यों नहीं हो रहा?
Bihar Panchayat Election: बिहार में अप्रैल-मई में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav 2021) होने वाला है. इसे लेकर कई दिनों पहले ही दिशा-निर्देश (Panchayat Chunav Guidelines) भी जारी हो चुका है. लोगों को इंतजार इस बात का है कब पंचायत चुनाव की तारीखों ( Panchayat Election Date) का ऐलान होगा. इसे लेकर हर रोज कयास लग रहे हैं लेकिन तारीखों का ऐलान नहीं हो रहा.
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर तारीखों का ऐलान क्यों नहीं हो रहा. तो हम आपको बताते हैं. दरअसल, पटना हाईकोर्ट के एक फैसले के कारण मामला अटका हुआ है. . पटना हाइकोर्ट की हरी झंडी मिलते ही पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया जायेगा. पंचायत चुनाव को लेकर पटना हाइकोर्ट का फैसला 10 मार्च को आने की संभावना है.
मल्टी पोस्ट इवीएम मॉडल- तीन की आपूर्ति को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पटना हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर की है. इसमें भारत निर्वाचन आयोग से एनओसी दिलाने का अनुरोध किया गया है. बिहार में करीब ढाई लाख त्रिस्तरीय पंचायत के पदों पर मतदान की प्रक्रिया अप्रैल -मई में करायी जानी है. अभी तक आयोग द्वारा सभी स्तर पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं .
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची की अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद नये नामों को शामिल करने का निर्देश जिलों का जारी किया जा चुका है. इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों से 10 चरणों में इवीएम के मूवमेंट को लेकर भी सुझाव मांगा है. आयोग ने अभी तक बूथों का भौतिक सत्यापन और तर्कसंगत काम पूरा कर लिया है.
हाइकोर्ट से जैसे ही इवीएम खरीद को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को एनओसी देने की हरी झंडी मिलेगी और इधर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चरणवार मतदान की अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. राज्य में पहली बार इवीएम के माध्यम से पंचायत चुनाव कराया जा रहा है.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




