क्या इस बार बदल जाएंगी पंचायत की सीटें? मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया अपडेट
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश
Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव तय समय पर नवंबर-दिसंबर में होंगे. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने साफ किया है कि इस बार चुनाव से पहले कोई नया परिसीमन नहीं होगा. आरक्षण रोस्टर का पूरा पालन किया जाएगा. सीटों में कोई बड़ा फेरबदल देखने को नहीं मिलेगा.
Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर अपडेट आया है. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है कि पंचायत चुनाव अपने तय समय पर ही कराए जाएंगे. विभाग की ओर से चुनाव की तैयारियां बिल्कुल तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं और इसमें किसी भी तरह की देरी की कोई गुंजाइश नहीं है. इस बार भी चुनाव में आरक्षण रोस्टर का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. संभावित उम्मीदवारों और मौजूदा प्रतिनिधियों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार सीटों में कोई बड़ा उलटफेर या फेरबदल देखने को नहीं मिलेगा.
आपके शहर में
कोई नया परिसीमन नहीं किया जाएगा
पंचायती राज मंत्री ने चुनाव से पहले होने वाले परिसीमन को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है. उन्होंने साफ कहा है कि इस बार चुनाव से पहले पंचायतों का कोई नया परिसीमन नहीं किया जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि सभी पंचायतों और वार्डों की सीमाएं जैसी अभी हैं, वैसी ही रहेंगी और पुरानी सीमाओं के आधार पर ही वोट डाले जाएंगे.
परिसीमन न होने के फैसले से चुनावी प्रक्रिया को समय पर पूरा करने में काफी मदद मिलेगी. इस घोषणा के बाद गांवों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और भावी उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Bihar Panchayat Election 2026: कब होगा चुनाव
इस बार बिहार में हजारों पदों के लिए वोट डाले जाएंगे. चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों के लिए मुखिया और सरपंच के 8053 पदों पर मुकाबला होगा. इसके अलावा, सबसे ज्यादा संख्या वार्ड सदस्यों और पंचों की होगी, जिनके लिए 109635 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे.
पंचायत समिति के 11085 और जिला परिषद के 1160 पदों के लिए भी प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे. सरकार की तैयारियों को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस साल नवंबर या दिसंबर के महीने में चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे. अब नजरें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी होने वाली आधिकारिक तारीखों और नोटिफिकेशन पर टिकी हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 130 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, यूपी और सबेया एयरपोर्ट जाना होगा आसान
बिहार में फेल होने के कगार पर यह योजना, 10 साल में नहीं बदला हाल, सरकार ने मांगी अंतिम रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए