Live Updates

Bihar Panchayat Chunav Live: नौवें चरण में 61.15 % वोटिंग, महिलाएं फिर रहीं आगे, बेगूसराय में रिकॉर्ड मतदान

Updated:
विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav Ninth Phase Live Updates: बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण का वोटिंग शुरू हो चुकी है. बिहार में 35 जिलों की कुल 875 पंचायतों में आज मतदान करायी जा रही है. हर पल की अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…

विज्ञापन

नौवें चरण में 61.15 % वोटिंग, महिलाएं फिर रहीं आगे

पटना. बिहार में पंचायत चुनाव के नौवें चरण में 61.15 % वोटिंग हुई. 35 जिले के 53 प्रखंडों में हुई वोटिंग में 64.38% महिला और 57.91% पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है.

बेगूसराय जिले के 2 प्रखंडों में रिकॉर्ड मतदान

बेगूसराय जिला के 2 प्रखंडों में रिकॉर्ड मतदान हुआ है. साहेबपुर कमाल प्रखंड में 17 पंचायतों में 70.55 प्रतिशत होने की सूचना है. शाम्हो प्रखंड के तीन पंचायतों में 74.57 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.

बिहार पंचायत चुनाव का 9वां चरण संपन्न

बिहार पंचायत चुनाव का 9वां चरण संपन्न. सख्त सुरक्षा के बीच 35 जिलों में हुआ मतदान. 26831 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हुआ. 56 ब्लॉक में सुबह 7 बजे से डाले गये थे वोट.

चुनावी रंजिश में एक को मारी गोली

सीवान. भगवानपुर के उसरी सुल्तानपुर पंचायत में बूथ पर हंगामा किया. दो मुखिया प्रत्याशियों के बीच गोली चली. एक व्यक्ति को गोली लगी. घायल व्यक्ति सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बेनीपट्टी फिर चर्चा में, मुखिया उम्मीदवार के पति को मारी गोली

मधुबनी . बेनीपट्टी अनुमंडल के त्योंथ पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के पति MSU सेनानी विवेक कुमार को सोमवार को मतदान के दिन गोली मार दी गयी है. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

मुजफ्फरपुर के पारु में हंगामा

मुजफ्फरपुर- पारु के चक्की सुहागपुर बूथ नंबर 166 पर हंगामा की सूचना आ रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola