बिहार: स्कूल में कृत्रिम रोबोटिक्स विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों ने तैयार किए खास मॉडल, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में स्थित कार्मेल हाई स्कूल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. इसमें कई बच्चों ने हिस्सों लिया. बच्चों ने इस दौरान खास मॉडल तैयार किया.

विज्ञापन
undefined

बिहार की राजधानी पटना में स्थित कार्मेल हाई स्कूल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स विषय पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें कई बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी मॉडल तैयार किए.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

आज दिनांक 12 अक्टूबर 2023 यानी गुरुवार को ली रोड स्थित कार्मेल हाई स्कूल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ.

undefined

इस प्रदर्शनी में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक की छात्राओं ने “भविष्य की दुनिया में प्रवेश” विषय पर मॉडल बनाए. बच्चों के मॉडल काफी खास थे.

undefined

बच्चों के बनाए गए मॉडल सभी को बेहद पसंद आए और सभी ने इनकी जमकर तारीफ की. शिक्षकों ने बच्चों की सराहना की.

undefined

मुख्य रूप से बनाए गए मॉडल रोबोट्स, सेंसर रोबोट, नेत्रहीन सहायता यंत्र, रंग परीक्षण प्रोग्राम,लेजर लाइट सुरक्षा व्यवस्था, चौराहा ट्रैफिक सिग्नल इत्यादि हैं.

undefined

बच्चों ने अपने मॉडल के जरिए एक सीख देने की भी कोशिश की. इस दौरान सभी छात्राएं काफी उत्साहित नजर आई.

undefined

डूडल आर्ट के माध्यम से कक्षा छठी और सातवीं की छात्राओं ने दर्शाया कि 15 वर्षों के उपरान्त कार्मेल विद्यालय तकनीकी रूप से कितना उन्नत होगा. इस विषय पर बच्चों ने अपनी मौलिक कल्पनाशीलता दिखाई.

undefined

समग्रता में प्रदर्शनी रोचक और सुंदर थी. बच्चों ने अपनी कल्पना और सूझबूझ का परिचय दिया. इसके जरिए उन्होंने अच्छे और बढ़िया मॉडल तैयार किए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन