Bihar News: पेट्रोल पंप मालिक की हत्या पर BJP सांसद बोले- पुलिस है निकम्मी, SP को सस्पेंड करने की मांग

Updated at : 15 Dec 2020 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पेट्रोल पंप मालिक की हत्या पर BJP सांसद बोले-  पुलिस है निकम्मी, SP को सस्पेंड करने की मांग

Bihar News: रोहतास जिले के कोचस बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक की हत्या पर भाजपा सांसद छेदी पासवान (BJP MP Chedi Paswan( ने पुलिस पर सवालिया निशान लगाया है. उन्होंने रोहतास एसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है.

विज्ञापन

Bihar News: रोहतास जिले के कोचस में सोमवार को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक की हत्या पर सांसद छेदी पासवान ने पुलिस पर सवालिया निशान लगाया है. उन्होंने रोहतास एसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है. प्रखंड क्षेत्र के बहुआरा गांव में भाजपा सांसद ने कहा कहा कि एक पखवारे में आठ हत्याएं हुईं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह विफल साबित हुई है.

जिले में अपराधियों का हौसला बुलंद है, जबकि पुलिस पूरी तरह निकम्मी साबित हुई है. कोचस हत्याकांड पर थानाध्यक्ष एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के निलंबन पर कहा कि रोहतास एसपी दोनों अधिकारियों को निलंबित कर खानापूर्ति करना चाहते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि रोहतास एसपी की कार्यशैली सवालों के घेरे में है.

कहा, उन्हें शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए, तभी क्षेत्र की जनता उन्हें सही साबित कर सकती है. उन्होंने कहा कि ऐसे एसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर देना चाहिए. इस संबंध में बिहार सरकार व गृह विभाग को पत्र लिखकर एसपी सत्यवीर सिंह को निलंबन की मांग करूंगा.

उन्होंने कहा कि थाने में वैसे थानाध्यक्षों को पदस्थापित किया गया है, जो थाने से बाहर नहीं निकलते हैं. जिले में बाइक चोरी हत्या लूट की कई घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कांडों के उद्भेदन में पुलिस पूरी तरह विफल साबित हुई है.

Also Read: लॉकडाउन : 70 हजार से अधिक परिवारों के खातों में दो-दो हजार की राशि भेजेगी बिहार सरकार
बिहार में विधि-व्यवस्था पूरी तरह फेल

पूर्व मंत्री रामधनी सिंह ने सोमवार को कोचस बाजार में पैसा लूटने के लिए पेट्रोल पंप मालिक के बेटे की हत्या पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गयी है. इस सरकार में हत्या, अपहरण, बलात्कार, बैंक डकैती, गैंग रेप रंगदारी की घटनाएं आम हो गयी हैं. नीतीश सरकार प्रशासन पर अपना अंकुश नहीं लगा पा रही है.

उन्होंने कहा कि जिले में एक पखवारे के अंदर आठ लोगों की हत्या काफी चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि इसका सबसे प्रमुख कारण सरकार द्वारा पैसा लेकर अधिकारियों का पदस्थापना करना है. सरकार में बैठे कुछ लोग इसे अपना धंधा बना लिये हैं. उन्होंने कहा कि जब तक इस तरह की गंदगी को समाप्त नहीं की जायेगी, तब तक प्रदेश से अपराध व भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं किया जा सकता है.

Also Read: Bihar Crime News: सासाराम में बैंक के बाहर लूट के दौरान पेट्रोल पंप मालिक के बेटे की गोली मार कर हत्या, बेखौफ बदमाशों में फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन