बिहार: भागलपुर में मिठाई की दुकान में लगी आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भागलपुर में मिठाई की दुकान में आग लग गई. इस दौरान आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई है. आग लगने की वजह से एक दुकान में रखा सिलंडर भी ब्लास्ट कर गया. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ जाह्नवी चौक पर पान व मिठाई की दुकान में आग लग गई. इसके कारण आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गयी. दुकान में अगलगी की घटना होने के कारण एक गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. आग की चपेट में आने से आसपास की आधा दर्जन दुकानें जल गयी. मिठाई की दुकान में सिलिंडर ब्लास्ट होने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि विक्रमशिला पहुंच पथ पर लगभग एक घंटे आवागमन बाधित रहा. जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. आग पर काबू पाने के बाद आवागमन बहाल हो पाया. स्थानीय दुकानदार व अन्य लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे थे. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड गाड़ी को दी गयी. इसके बाद अग्निशमन गाड़ी और उसके कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. अगलगी की घटना होने के दौरान दुकान बंद थी और दुकान के अंदर से पहले धुआं का गुब्बार निकलने लगा और कुछ देर बाद दुकान में रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

(भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट.)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन