Bihar: सरकारी नौकरी वाले लड़के से नहीं हुई शादी, इसलिए लड़की ने ससुराल जाने से किया इंकार 

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Bihar: जिस बेटी की शादी परिजनों ने अपनी क्षमता के हिसाब से खूब धूमधाम से किया. अब उसी बेटी ने सिर्फ इस वजह से ससुराल जाने से इंकार कर दिया कि उसका पति सरकारी नौकरी नहीं करता है. लड़की के इस फैसले से अब दोनों पक्ष के लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

Bihar: भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से अनोखा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. जिस बेटी की शादी माता-पिता ने बड़े धूमधाम से लाखों रुपये खर्च कर की, वही विवाहिता महज दो सप्ताह के भीतर पति को छोड़कर मायके लौट आई और दोबारा ससुराल जाने से इनकार कर दिया. 

आपके शहर में

विज्ञापन

लड़की के घरवाले परेशान 

जानकारी के अनुसार, पति जब अपने परिजनों के साथ पत्नी को समझाने और साथ ले जाने उसके मायके पहुंचे, तो विवाहिता ने पति के साथ रहने से इंकार करते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया. इस अप्रत्याशित फैसले से दोनों पक्षों के परिजन असमंजस और मानसिक पीड़ा में हैं. विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई है. वह वर्तमान में बीए फाइनल ईयर की छात्रा है और जब तक एमए की पढ़ाई पूरी नहीं कर लेती, तब तक ससुराल नहीं जाएगी. 

मैनेजर के पोस्ट पर है पति 

इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि उसे सरकारी नौकरी वाले युवक से विवाह की इच्छा थी, जबकि परिजनों ने निजी कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत युवक से उसकी शादी कर दी. विवाहिता ने यहां तक कहा कि जब तक उसे सरकारी नौकरी नहीं मिल जाती, वह ससुराल में कदम नहीं रखेगी. उसके इस रुख से दोनों परिवारों के सदस्य हैरान हैं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती है पत्नी: पति 

वहीं पति ने बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार असामान्य था. वह ससुराल में किसी से बातचीत नहीं करती थी और हमेशा गुस्से में रहती थी. अचानक मायके चले जाने से गांव में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर धमकी देती थी कि जबरन ससुराल में रखने की कोशिश की गई तो सभी को झूठे मामलों में फंसा देगी. मामले को सुलझाने के लिए सामाजिक स्तर पर दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. लड़का पक्ष निराश होकर बैरंग लौट गये.

इसे भी पढ़ें: Delhi: PM मोदी से मिले BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रधानमंत्री ने दी बधाई 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन