Bihar Municipal Election 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, 10 सितंबर से नामांकन शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2022 5:39 PM
पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को होगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को होगी.
बिहार में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई.पत्रकारों से बात करते हुए निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव तीन चरण में होगी . दो चरणों की तारीख घोषित कर दी गई है.जबकि तीसरे चरण की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को होगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को होगी.इसको लेकर शुक्रवार को बिहार राज्य नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी कर दी गई.
Also Read: Bihar Municipal Election 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, जानें, किस शहर में कब होगा चुनाव
निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तीसरे चरण में भी मतदान होगा. लेकिन, इसकी अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है.प्रथम चरण में 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत में मतदान होगा.चुनाव आयोग ने नामांकन करने की तारीख 10 से 19 सितंबर तक रखा गया है.वहीं इसकी 20 से 21 सितंबर तक समीक्षा होगी है.प्रत्याशी अपना नाम 22 से 24 सितंबर तक ले सकते हैं.चुनाव चिह्न लेने की तिथि 25 सितंबर है. इसके लिए सुबह सात बजे से शाम पांच तक का समय रखा गया है.
दूसरे चरण में 17 नगर निगम,दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत में मतदान होगा.दूसरे चरण में नामांकन करने की तारीख 16 से 24 सितंबर तक है.इसकी समीक्षा की तारीख 25 से 26 सितंबर तक रखी गई है. वहीं नाम वापसी की अंतिम तारीख 27 से 29 सितंबर है. चुनाव चिह्न 30 सितंबर को मिलेगा. दूसरे चरण के मतदान का समय भी सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










