बिहार न्यूजः मुंह में कट्टा रखकर पटना में दो बहनों के साथ दरिंदगी, नाम बताकर बोला - जो करना है जाओ कर लो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2022 6:54 PM
पटना में मुंह में पिस्टल रखकर दो लड़कों ने 3 घंटे तक दो बहनों के साथ दरिंदगी करते रहे. दरिंदगी के बाद आरोपी विशाल और रॉकी ने पीड़िता को अपना नाम बताते हुए कहा कि जाओ, जिसे जो कहना है कह दो.
राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ में दो सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़ित नाबालिग बहनों ने पुलिस को बताया कि हम उन्हें छोड़ने के लिए मिन्नतें करती रहीं, लेकिन 3 घंटों तक उन लोगों ने मुंह में पिस्टल डाल कर दरिंदगी करते रहे. दरिंदगी के बाद आरोपी विशाल और रॉकी ने पीड़िता को अपना नाम बताते हुए कहा कि जाओ, जिसे जो कहना है कह दो, जो करना है कर लो.हम किसी से नहीं डरते हैं. पीड़िता ने कहा कि जैसे-तैसे हम लोग भाग कर रात 11 बजे थाने पहुंचे और अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई.
मामला के संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों आरोपी को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी का कहना है कि पीड़िता दोनों बहनों को हम लोग पहले से जानते हैं, दोनों हम लोगों से शादी के लिए दबाव बना रही थी. हमने जब उससे शादी करने से इंकार कर दिया तो लड़की ने थाने में जाकर दुष्कर्म की झूठी FIR दर्ज करा दी. इधर, परिजनों का कहना है कि दो नाबालिग बहनें सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच के लिए गई थी. इसी क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना कर उनके साथ रात हथियार के बल पर दुष्कर्म किया. दोनों बहनों ने जब हल्ला करना शुरु किया तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली. डर के मारे दोनों बहने चुप रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










