Bihar Ka Mausam: 15 से 18 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, 22 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
बिहार में बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Ka Mausam: बिहार में इन दिनों कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप का असर देखने के लिए मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज 22 जिलों में चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी की ओर से इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की चेतावनी जारी गई है. इस दौरान बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है.
आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, गयाजी और नवादा जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को खुले में काम नहीं करने की सलाह दी गई है.

15 से 18 सितंबर तक IMD का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से यह संभावना जताई गई है कि आज से 18 सितंबर तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. इस दौरान कभी तेज धूप तो कभी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
16 सितंबर- इस दिन सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी गई है. इसके अलावा कई जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. कुछ जिलों पटना, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद समेत अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है.
17 सितंबर- इस दिन मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. ज्यादातर मध्य बिहार के जिलों में ही मौसम बिगड़ा रह सकता है. उत्तर बिहार के भी कुछ जिलों में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है.
18 सितंबर- इस दिन पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पिछले 24 घंटों में बिहार का मौसम
पिछले 24 घंटे में बिहार में मौसम की बात करें तो, कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. बारिश की वजह से उमस वाली गर्मी से काफी हद तक लोगों को राहत मिली. इसके साथ ही पटना में मौसम की बात करें तो, सुबह से धूप खिली रही लेकिन दोपहर तक कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया. बारिश की वजह से उमस से लोगों को राहत मिली. आज भी कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.
कितना रह सकता है राज्य का तापमान?
मौसम विभाग की माने तो, आज अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 24 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट होने की संभावना भी जताई गई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए