ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में अगले तीन घंटे के दौरान तबाही मचाएगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Updated at : 18 May 2025 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के औरंगाबाज जिले को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के औरंगाबाज जिले के कई हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान भारी बारिश होने की आंशका जताई है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बारिश के दौरान कई जगहों पर ठनका भी गिरेगा और करीब 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.  

अलर्ट मोड पर आपदा प्रबंधन विभाग 

मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है. नोटिस जारी करके खेतों में काम कर रहे किसानों, खुले में रहने वाले मजदूेरों और बिजली के खंभों के आसपास मौजूद लोगों को विशेष सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश दिया है. 

इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इसके साथ ही मौसम विभाग ने रोहतास, शेखपुरा, जमुई, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, नवादा, लखीसराय और गया जिले के लिए ऑरंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया है कि इन जिलों में बारिश होने के दौरान कई जगहों पर ठनका  भी गिरेगा और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 

उत्तर-पश्चिम बिहार में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अनुमान

पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और सारण जैसे जिलों में आज दोपहर से मौसम का अचानक पलटना तय माना जा रहा है. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं. इसके साथ ही वज्रपात और तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य और दक्षिण बिहार भी अलर्ट पर

पटना, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद जैसे मध्य व दक्षिणी जिलों में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है.

बीते 24 घंटे तीन जिलों में झमाझम बारिश, दो में गर्मी का कहर

शनिवार को औरंगाबाद में तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने लोगों को परेशान किया. बांका और लखीसराय में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई. वहीं, दूसरी ओर गया और रोहतास में लू जैसा मौसम बना रहा. गया में तापमान 41.9 डिग्री और रोहतास में 41 डिग्री दर्ज किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चार दिनों तक जारी रह सकता है खतरा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार में बने चक्रवातीय सिस्टम के कारण अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति बनी रह सकती है. लोगों को बिना वजह घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार: भागलपुर में बनेगा मेगा टेक्सटाइल पार्क! चिराग पासवान ने पीएम मोदी को लिखा लेटर

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन